बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 18 मई। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को सिटी कोतवाली और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर एक बड़ी सफलता हासिल की।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सिमगा से बेमेतरा की ओर आ रहे हैं। जिनके पास भारी मात्रा में गांजा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बेमेतरा-सिमगा मार्ग पर बेरला तिराहा कोबिया के पास घेराबंदी की। वहा वेल्डिंग शॉप के सामने मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को रोका गया। जिनकी तलाशी लेने पर उसके बैग से पांच पैकेटों से भरा बैग कुल 10 किलो 539 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान नितेश पटेल (24) और भोला ठाकुर (25) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बढ़पुरा थाना भेड़ाघाट जिला जबलपुर मध्य प्रदेश के निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,52,000 मूल्य का गांजा तस्करी में प्रयुक्त पुरानी मोटरसाइकिल कीमत 40 हजार और 16000 मूल्य के दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस प्रकार कुल 2 लाख 08 हजार रुपए की मसरूका जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली बेमेतरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 का के तहत अपराध पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस पूरी सराहनीय कार्य में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खालको थाना प्रभारी सोनम ग्वाला, उदय राम दांडेकर, पुरुषोत्तम कुंभकार, शिव सेन, महेश जांगड़े, आशीष तिवारी की मुख्य भूमिका रही।


