बेमेतरा

नाबालिग से साढ़े 5 लाख चोरी का सोना बरामद
19-May-2026 3:40 PM
नाबालिग से साढ़े 5 लाख चोरी का सोना बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 18 मई। सिटी कोतवाली पुलिस ने फोटो स्टूडियो में हुई उठाई गिरी के मामले का महज कुछ दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस चोरी के मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) को अभिरक्षा में लिया है। आरोपी बालक के पास से चोरी गए सोने के मंगलसूत्र, पाइप, झुमका पट्टी, बिंदिया और गेहूं दाना सहित कुल 46 ग्राम सोने के  आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है। जिसकी कुल कीमत लगभग 5 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है।

चोरी के आभूषण और वहान के बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ नियमानुसार  कार्रवाई कर बाल सुधार गृह भेजने की कार्य-प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

मामले के सभी संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव और एसडीओ की भूषण एकता के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सोनम ग्वाला के नेतृत्व में एक विशेष संगठन किया गया। संदेश के आधार पर पुलिस ने एक विधि से संघर्ष बालक को रोककर उसके  परिजनों की मौजूदगी में कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में बालक में जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसके निशान देही पर पुलिस ने 46 ग्राम सोने के जेवर और घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक सीजी 25 क्यू 8655 कीमत लगभग 80 हजार रुपए बरामद कर ली गई है।

वार्ड नंबर 15 नयापारा बेमेतरा निवासी प्रार्थी माधव शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मई की शाम करीब 4.10 से 5 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने फोटो स्टूडियो के काउंटर से एक लाल रंग का गोल डिब्बा पार कर दिया। इस डिब्बे में करीब 46 ग्राम वजनी सोने के पुराने आभूषण रखे थे, जिसमें मंगलसूत्र, पाइप, सोने के सिक्के और झुमके शामिल थे।


अन्य पोस्ट