बेमेतरा

पुलिस दबाव से आंदोलन दबाया नहीं जा सकता-प्रांजल
14-May-2026 5:59 PM
पुलिस दबाव से आंदोलन दबाया नहीं जा सकता-प्रांजल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 14 मई। ग्राम झिरिया में कथित गौवंश हत्या की घटना को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

प्रांजल तिवारी ने कहा कि उन्हें दोबारा गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया, जिसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और वे मामले में कार्रवाई की मांग करते रहेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और संबंधित मंत्री आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस कार्रवाई और एफआईआर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

प्रांजल तिवारी ने कहा कि यदि मामले में सवाल उठाना अपराध माना जा रहा है, तो वे कानूनी प्रक्रिया का सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम झिरिया की घटना में अब तक दोषियों के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रांजल तिवारी ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे।


अन्य पोस्ट