बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 12 मई। शासन के निर्देशानुसार ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 01 से 07 तक के नागरिकों के लिए 13 मई को बेसिक ग्राउंड गांधी भवन, वार्ड क्रमांक 04 बेमेतरा में शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं वार्ड क्रमांक 08 से 14 तक के लिए 20 मई को कबीर कुटी सांस्कृतिक मंच सिंघौरी बेमेतरा में शिविर लगाया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 15 से 21 तक के लिए 28 मई को भद्रकाली मंदिर परिसर में विशेष शिविर आयोजित होगा। सभी शिविरों का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही फ्लेक्स, बैनर एवं प्रचार-प्रसार सामग्री के माध्यम से आम नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। शिविरों में पात्र एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की भी व्यवस्था रहेगी। शिविर से संबंधित अधिक जानकारी हेतु डीआर साहू, सहायक अभियंता, नगर पालिका परिषद मो. 9893727069 तथा भोलाराम पटेल, उप अभियंता, नगर पालिका परिषद मो. 9669312076 से संपर्क किया जा सकता है।


