बेमेतरा
मां त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति, उनका योगदान प्रेरणा है...
10-May-2026 11:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बेमेतरा, 10 मई। हाई स्कूल के एक प्राचार्य ने अपनी माता चंद्रकला देवी के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उन्हें अपने जीवन की प्रेरणा बताया है।
उन्होंने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों के बीच उनकी माता ने परिवार की जिम्मेदारियां संभालते हुए बच्चों की शिक्षा और भविष्य को प्राथमिकता दी। उनके अनुसार, माता ने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से अधिक परिवार और बच्चों के पालन-पोषण पर ध्यान दिया।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में 83 वर्ष की आयु में भी चंद्रकला देवी परिवार के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता के मार्गदर्शन, परिश्रम और सहयोग को दिया।
प्राचार्य ने कहा कि माता का जीवन संघर्ष, अनुशासन और परिवार के प्रति समर्पण का उदाहरण है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


