बेमेतरा

किसान विरोधी है भाजपा सरकार- छाबड़ा
09-May-2026 8:46 PM
किसान विरोधी है भाजपा सरकार- छाबड़ा

बेमेतरा,  9 मई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने राज्य सरकार की उर्वरक वितरण व्यवस्था और पीओएस मशीन की अनिवार्यता को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की है।

आशीष छाबड़ा ने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को प्रति एकड़ सीमित मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने और उर्वरक वितरण के लिए पीओएस मशीन अनिवार्य करने से किसानों को परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए निर्धारित उर्वरक प्राप्ति की अधिकतम सीमा तय किए जाने का असर खेती और उत्पादन पर पड़ सकता है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यदि किसानों को समय पर उर्वरक नहीं मिलेगा तो इसका असर कृषि उत्पादन पर पड़ेगा। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे का विरोध करेगी। आशीष छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने के लिए भी तैयार है और सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग करेगी।


अन्य पोस्ट