बेमेतरा
प्रधान पाठक धनीराम साहू को दी विदाई
08-May-2026 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 8 मई। शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला पिकरी में विगत दिनों विदाई समारोह आयोजित हुआ। जिसमें प्रधान पाठक धनीराम साहू को उनकी सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गई।उन्होंने अपने अनुभवों को साझा किया।
इसी कड़ी में शाला की पूर्व छात्रा ओमनी वर्मा को माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में द्वितिय स्थान प्राप्त करने पर उनका शाला परिवार की ओर से सम्मानित और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का समापन सेवानिवृत्त प्रधान पाठक को शाल व श्रीफल भेंटकर विदाई दी।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम सहाय वर्मा, कमोद वर्मा, भुवनेश्वरी साहू दुर्गावती बक्शी, मंजू गुप्ता, केशर ठाकुर, मनीषा गीतेश्वरी, बोधन, भरत , राजु, गोकुल, मनोज, प्रभु , राधा उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


