बेमेतरा

ट्रेलर की चपेट में कारोबारी की मौत,बेटी घायल
07-May-2026 4:10 PM
ट्रेलर की चपेट में कारोबारी की मौत,बेटी घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 7 मई। बाजार में फेरी लगाकर जूता चप्पल बेचने वाले ग्रामीण व्यवसाय की ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बसनी गांव में दुकान लगाने के बाद अचानक आंधी तूफान से परेशान होकर सामान समेटकर बाइक में अपनी बेटी के साथ अपने गांव मटका जा रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।

बेमेतरा-सिमगा मुख्य मार्ग एनएच 30 पर बीती शाम बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़ा कर देने वाले सडक़ हादसे में एक की जान चली गई। यहां ग्राम मटका के पास तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक एक अज्ञात ट्रेलर ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सडक़ दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक तेजराम साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पीछे बैठी उनकी 16 वर्षीय सोमेश्वरी साहू बाल-बाल बच गए, जिसे मामूली छोटे पहुंची। लोगों के अनुसार दुर्घटना में तेजराम साहू के पेट के ऊपर से ट्रेलर का भारी पहिया गुजर गया जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उनकी सांसें थम गई।

वहीं पीछे बैठी बेटी सडक़ किनारे गिरने से गंभीर चोट की चपेट में आने से बच गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घायल बेटी ने परिजनों को कॉल कर दुर्घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट