बेमेतरा
कैलाश चंद काबरा अध्यक्ष, अमित माहेश्वरी बने महामंत्री
माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी घोषित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 6 मई। माहेश्वरी समाज के सशक्तिकरण और संगठन को नई मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से माहेश्वरी सभा बेमेतरा की नई कार्यकारिणी (सत्र 2026-2029) का गठन हर्षोल्लास के साथ किया गया है। दुर्ग जिला अध्यक्ष देवरतन तापडिय़ा के मार्गदर्शन में आगामी तीन वर्षों के लिए नई टीम की घोषणा की गई।
नवनियुक्त कार्यकारिणी में कैलाश चंद काबरा को अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अमित माहेश्वरी को महामंत्री नियुक्त किया गया है। समाज के वरिष्ठ सदस्य देवरतन तापडिय़ा को संरक्षक मनोनीत किया गया है। सभा के उपाध्यक्ष पद पर मोतीलाल गिलड़ा एवं सुनील डागा को चुना गया है। सह-सचिव के रूप में ताराचंद माहेश्वरी एवं विनय लाखोटिया और कोषाध्यक्ष के रूप में अशोक राठी अपनी सेवाएँ देंगे। संगठन की मजबूती के लिए अशोक भूतड़ा को संगठन मंत्री तथा संतोष चांडक को प्रचार-प्रसार मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वरिष्ठ जनों का अनुभव और युवाओं का जोश:
विशेष आमंत्रित सदस्यों में लक्ष्मीनारायण राठी, डॉ. मोतीलाल टावरी, जगदीश भूतड़ा, जगदीश राठी एवं दुलीचंद चांडक शामिल हैं। इसके साथ ही भवन संचालन समिति में कैलाश चंद काबरा, अमित माहेश्वरी, हर्ष माहेश्वरी, दीपक डांगरा और कुमारी नीतू कोठारी को शामिल किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अनिल माहेश्वरी, ईश्वर सोनी, श्याम सुंदर राठी, संजय बजाज, अमर चंद गिलड़ा, अजय राठी, ईश्वर चांडक और हरीश गांधी को मनोनीत किया गया है।
जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए चम्मालाल डांगरा, संजीव लाखोटिया, अरुण राठी सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों को शामिल किया गया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश चंद काबरा ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है और सेवा ही हमारा परम धर्म है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पूरी टीम समाज हित के कार्यों में समर्पण के साथ जुटेगी। इस घोषणा के बाद पूरे माहेश्वरी समाज में हर्ष व्याप्त है और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।


