बेमेतरा

12वीं में कुंरा स्कूल की छात्रा लक्ष्मी को नवां स्थान
04-May-2026 2:40 PM
12वीं में कुंरा स्कूल की  छात्रा लक्ष्मी को नवां स्थान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 बेमेतरा, 4 मई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंरा विकासखंड नवागढ़ में अध्यनरत छात्रा कु.लक्ष्मी साहू ने कक्षा बारहवीं में राज्य स्तर पर नवम् स्थान एवं बेमेतरा जिला से द्वितीय स्थान प्राप्त कर ग्राम कुंरा विकासखंड नवागढ़ का नाम रौशन किया। उन्होंने कुल 500 अंक में 483 अंक अर्जित कर 96.60 फीसदी प्राप्त की है।

 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंरा प्राचार्य जगजीवन राम साहू ने बताया की कु.लक्ष्मी साहू बचपन से होनहार छात्रा रही है जिन्होंने कक्षा दसवीं में भी 90 फीसदी लाकर स्कूल का नाम रौशन की थी।

किसान घर में जन्मी कु लक्ष्मी साहू आगे सिविल सेवा की परीक्षा दिलाकर देश की सेवा करना चाहती है। आज उनकी माता भुनेश्वरी साहू, पिता पुरुषोत्तम साहू बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

 उनकी इस सफलता में संस्था के प्राचार्य जगजीवन राम साहू सहित सभी शिक्षक एवं सहेलियों का विशेष योगदान रहा है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई, जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चतुर्वेदी, सहायक संचालक एसपी कोशले, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ हितेंद्र बंजारे सहित सभी अधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


अन्य पोस्ट