बेमेतरा

कक्षा पांचवी की केंद्रीयकृत परीक्षा में सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में
04-May-2026 2:38 PM
कक्षा पांचवी की केंद्रीयकृत परीक्षा में सभी विद्यार्थी  प्रथम श्रेणी में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 4 मई। शासकीय प्राथमिक शाला डीहपारा बासीन संकुल केंद्र मोहगांव विकासखंड साजा में सत्र के समापन दिवस पर कक्षा पहली से चौथी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर समग्र रिपोर्ट कार्ड वितरण किया गया। सभी बच्चों ने बेहतर परीक्षा परिणाम दिया।केंद्रीयकृत परीक्षा 2026 कक्षा पांचवी घोषित परीक्षा परिणाम में भी परीक्षा में प्रविष्ट सभी 7 बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुलिस्ता बानो ने कक्षा मे सबसे ज्यादा 91 फीसदी प्राप्त कर शाला व माता पिता को गौरवान्वित किया। संस्था प्रमुख गोपी चरण साहू सहित उपस्थित शाला समिति के सदस्यों पालकों ने सभी बच्चों को  बधाई देकर उनकी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं बधाई दी।

ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि मे बच्चे अपनी अगले कक्षा की घर में  तैयारी करते रहे इस उद्देश्य से पुराने पुस्तकों का हस्तांतरण किया गया। बच्चों ने अपनी किताबें छोटे कक्षा के भाई बहनों को पुस्तक दिया। शाला की शिक्षिका सीमा रानी देवांगन ने बच्चों को बधाई देते हुए स्वास्थ्यगत टीप दिया। इस अवसर पर शाला समिति के सदस्य पालकगण सहित पुन्नी लाल गोंड, जमुना ठाकुर  तिरीथ बाई आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट