बेमेतरा

भंडारा -प्रसादी वितरण
02-May-2026 4:04 PM
भंडारा -प्रसादी वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 2 मई। आयुष्मान सेवा संस्थान एवं आयुष्मान हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, सिग्नल चौक के पास भंडारा एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गिरीश ‘बिट्टू’ शर्मा और उनके सहयोगियों ने श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच प्रसाद वितरित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के संबंध में बताया गया कि इसका उद्देश्य सेवा और सहयोग से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देना था।

गिरीश ‘बिट्टू’ शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

गिरीश ‘बिट्टू’ शर्मा ने कहा, सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। प्रभु हनुमान की कृपा से हमें यह अवसर मिला कि हम श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों की सेवा कर सकें। सभी साथियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह आयोजन संभव हुआ।

इस अवसर पर आशीष वर्मा, हरपाल पटेल, राजेश साहू, अजय कश्यप, गोविंदा, मयंक रजक, टकेश्वर साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट