बेमेतरा
बेमेतरा में मनाया श्रमिक दिवस, किया सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 2 मई। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर स्थानीय माहेश्वरी भवन में आयोजित एक गरिमामयी में कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए पारंपरिक छत्तीसगढिय़ा व्यंजन मोर-वासी का आनंद लिया और प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पर दिखा राजनीतिक प्रहार भी किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के निर्माण में पसीना बहाने वाले श्रमिक का साल और श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया।
श्रमिकों के साथ बैठकर बोरी-बासी खाते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि यह व्यंजन छत्तीसगढिय़ा के किसानों और मजदूरों की ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पूरे वासी को एक वैश्विक पहचान दिलाई। भीषण गर्मी में यह न केवल स्वास्थ्य के लिएअमृत तुल्य है, बल्कि यह हमारी माटी की संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक भी है। उन्होंने आव्हान किया कि अपनी परंपराओ को सहेजना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाली छात्रा ओमनी वर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
वर्तमान व्यवस्था पर सवाल
भूपेश बघेल ने राज्य की वर्तमान स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने सुशासन तिहार पर तंज कसते हुए कहा कि आज प्रदेश में सुशासन नहीं बल्कि अव्यवस्था का बोलबाला है। बघेल ने आरोप लगाया की गली-गली में शराब की बिक्री हो रही है और नई शराब भ_ियां खोली जा रही है। भीषण गर्मी के इस दौर में उन्होंने अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। उन्होंने आगे कहा कि मई का महीना शुरू हो चुका है लेकिन किसान खाद बीज के लिए भटक रहे हैं। न मजदूरों को पर्याप्त काम मिल रहा है और नहीं युवाओं को रोजगार।
इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, गुरुदयाल बंजारे, शकुन्तला मंगत साहू, विजय बघेल, प्रांजल तिवारी, अविनाश तिवारी, प्रणीश चौबे, सनतधर दीवान, समाज के पदाधिकारी व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, तोपेंद्र वर्मा, ऋषि वर्मा, लोकेश वर्मा, ऋषि वर्मा आदि उपस्थित रहे।


