बेमेतरा

गौ सुरक्षा को लेकर चल रहे आंदोलन को आशीष छाबड़ा का समर्थन
01-May-2026 5:18 PM
गौ सुरक्षा को लेकर चल रहे आंदोलन को आशीष छाबड़ा का समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 1 मई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने जनपद सदस्य दीपक दिनकर द्वारा गौ सुरक्षा, रखरखाव और खानपान की व्यवस्था को लेकर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने आंदोलन में सहयोग देने की बात कही।

सभा को संबोधित करते हुए आशीष छाबड़ा ने कहा कि गौ सुरक्षा और उसके रखरखाव के लिए पूर्व में गांवों में गौठान और गोबर खरीदी जैसी व्यवस्थाएं संचालित की गई थीं।

 उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में ये व्यवस्थाएं बंद होने से गौपालकों पर असर पड़ा है और कई स्थानों पर गौवंश खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इससे किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है।

उन्होंने बेमेतरा विकासखंड के झिरिया गांव की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां बड़ी संख्या में गायों की मौत हुई थी। उनके अनुसार, उस समय प्रशासन ने व्यवस्थाएं सुधारने की बात कही थी, लेकिन अब तक पर्याप्त सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गौवंश की देखरेख को लेकर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी गौ सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी बातें रखीं।

इस अवसर पर ललित विश्वकर्मा, प्रांजल तिवारी, कविता साहू, मिथिलेश वर्मा, हरीश साहू, शशि प्रभा गायकवाड, राजू साहू, रीता पांडे, शकुंतला साहू, रूबी सलूजा, योगिता साहू, हेमिन यादव, दीपक दिनकर, शुभम गंधर्व, सनत धर दिवान, सीताराम यादव, टोकेश्वर साहू, छोटे लाल साहू, ऋषि वर्मा, नारायण छाबड़ा, रोमन वर्मा, अनिल दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट