बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 22 अप्रैल। राजधानी रायपुर में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन और महिला सशक्तिकरण से जुड़े एक कार्यक्रम के तहत आक्रोश रैली निकाली गई, इसमें विभिन्न जिलों से महिलाओं ने भाग लिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने बताया कि बेमेतरा जिले से भी महिलाएं इस रैली में शामिल हुईं। उनके अनुसार, पंचायत से लेकर जिला स्तर तक महिलाओं की उपस्थिति रही।
रैली में शामिल महिलाओं ने तख्तियां, बैनर और नारों के माध्यम से महिला अधिकार, समान भागीदारी और निर्णय प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व की मांग से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी और भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी भी शामिल हुए।
कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान करता है। उन्होंने इसे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाला कदम बताया और कहा कि इससे महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में अवसर मिलेगा।
भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनके अनुसार, इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी और इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ेगा।
रैली में बेमेतरा जिले से प्रज्ञा निर्वाणी, प्रेरणा शौर्य जीत सिंह, शबीना खान, हेमा दीवाकर, राखी कुर्रे, हेमिन चेलक, उषा साहू, खुशबू महिलांग, गणेशिया चालीसा, नेहा कुर्रे, देवकी चालीसा, चंदा चालीसा, प्रतिमा मांडले, ममता गोयल, पुन्नी गिधोड़े, हेमलता सोनवानी, लता बाई चालीसा, उमा साहू, सिलेंद्री वर्मा, लता मानिकपुरी, हीराबाई कुर्रे, कुमारी बाई, रोहणी ठाकुर, तीजन सिन्हा, ममता साहू और तारनी सिन्हा सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।


