बेमेतरा
भिंभौरी में लोक महोत्सव आयोजित,
शामिल हुए भाजपा किसना नेता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 15 अप्रैल। नगर पंचायत भिंभौरी में दो दिवसीय महतारी के मया लोक महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन जय भवानी दुर्गा समिति, भिंभौरी एवं नगरवासियों के सहयोग से किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने जसगीत, लोककला, लोकनृत्य, नवधा रामायण एवं झांकी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में योगेश तिवारी ने कहा, हमारी संस्कृति ही हमें एक सूत्र में बांधकर रखती है।ज्ज् उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से कलाकारों को मंच मिलता है और नई पीढ़ी को संस्कृति से जुडऩे का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा, जब तक समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारा बना रहेगा, तब तक हमारी परंपराएं और संस्कृति जीवित रहेंगी। साथ ही उन्होंने माता-पिता और बुजुर्गों के सम्मान पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप परगनिहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य और नगरवासी उपस्थित रहे।


