बेमेतरा

अवैध शराब संग आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त
13-Apr-2026 7:30 PM
अवैध शराब संग आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 13 अप्रैल। साइबर सेल और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुंदर नगर स्थित ढाबा के पास घेराबंदी कर छापा मारा । इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन की तलाशी ली, जिसकी डिग्गी में भारी मात्रा में अवैध शराब छुपा कर रखी गई थी। पुलिस ने मौके से आरोपी तेजिंदर सिंह वार्ड नंबर 08 बेमेतरा को हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 125 पौवा देसी मसाला व प्लेन शराब बरामद की गई है। जिसकी कुल मात्रा 22,500 मिलीलीटर और अनुमानित कीमत 12000 रपए आंकी गई है। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त 10 लख रुपए मूल्य के कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

जब्त मसरूका की कुल कीमत 10 लाख 12 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट