बेमेतरा
बेमेतरा, 11 अप्रैल। एफएलएन सह नवीन पाठय पुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन 9 अप्रैल से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रारंभ हो गया। जिसकी शुरुआत डाइट प्राचार्य जे के घृतलहरे के उद्बोधन के साथ की गई। जिसमें उपस्थिति सभी प्रशिक्षार्थियों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाओं के साथ तन्मयता से उक्त प्रशिक्षण को ग्रहण करने कहा गया। साथ ही जिले के शिक्षकों को 12 वॉरियर्स चयनित कर राज्य में प्रथम स्थान दर्ज कराने पर शुभकामना प्रेषित की गई।
उप प्राचार्य डॉ. कमल कपूर बंजारे द्वारा भी सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिवसों हेतु शुभकामनाएं दी गई। कोर ग्रुप सदस्य पवन कुमार देवांगन द्वारा प्रशिक्षण की रूपरेखा साझा किया। पंजीयन पश्चात, सरस्वती पूजा के साथ सत्र का प्रारंभ किया गया।
खिलेंद्र साहू डीआरजी द्वारा प्रार्थना सत्र में सरस्वती वंदना का अभ्यास कराया गया।
डीआरजी जय कुमार मालाकार द्वारा पढऩे की प्रक्रिया और घटक पर चर्चा की गई। डीआरजी गिरिजा पटेल द्वारा पाठ्य पुस्तक की कविताओं को पढऩा और उस पर आधारित संबंधी कार्य समूह आधारित कराया गया।
डीआरजी यामिनी बर्मन द्वारा कहानी पढऩा और उस पर आधारित कार्य समूह प्रदर्शन द्वारा कराया गया। डीआरजी आशा चंदेल द्वारा पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर डाइट के सहायक प्राध्यापक देवी प्रसाद चंदेश्वर, व्याख्याता कीर्ति घृतलहरे, यमुना जांगड़े, लेखपाल अमिंदर भारतीय, बीआरजी में अम्बालिका पटेल, अहिल्या कुंजाम, कुमार वर्मा, राधेश्याम बैस, सावित्री साहू, मन्नू लाल साहू सहित चारों विकासखंड से आये शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।


