बेमेतरा

निपुण भारत के लक्ष्य को पूरा करना प्रशिक्षण का उद्देश्य-डाइट प्राचार्य
09-Apr-2026 8:34 PM
निपुण भारत के लक्ष्य को पूरा करना प्रशिक्षण का उद्देश्य-डाइट प्राचार्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 9 अप्रैल। एफएलएन सह नवीन पाठ्य पुस्तक पर प्राथमिक शाला शिक्षक प्रशिक्षण हेतु डाइट स्तर पर विकासखंड स्त्रोत व्यक्तियों (बीआरजी) के पांच दिवसीय ऑफलाइन प्रशिक्षण का आयोजन डाइट में 9  से 13 अप्रैल तक किया गया है। जिसमें जिले के चारों विकास खंड बेमेतरा, बेरला, साजा और नवागढ़ से 12-12 शिक्षक कुल 48 शिक्षक इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे। प्रत्येक विकासखंड में आठ शिक्षक और चार सीएससी को आमंत्रित किया गया है।

इस प्रशिक्षण के प्रभारी डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता जीएल खुटियारे होंगे तथा विशेष मार्गदर्शन के लिए राज्य स्रोत व्यक्ति के रूप में पवन कुमार देवांगन उपस्थित रहेंगे। इस प्रशिक्षण में जिला स्त्रोत व्यक्ति के रूप में गिरिजा पटेल प्रधान पाठक शासकीय कन्या प्राथमिक शाला देवकर, यामिनी बर्मन सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला घठोली, जय कुमार मालाकार सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला चिल्फी, आशा चंदेल प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बालसमुंद, खिलेंद्र साहू सीएसी भिलौरी तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बेमेतरा से साकेत बिहारी सभी बीआरजी को गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

प्रशिक्षण का समय सुबह 9.30 से 5 बजे तक रहेगा। सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई है। डीआरजी गिरिजा पटेल ने बताया कि यह प्रशिक्षण मुख्य रूप से एससीएफ, एफएस, एससीएफएसई एवं वर्तमान में परिवर्तित नवीन पाठ्य पुस्तकों पर आधारित है।

डीआरजी गिरिजा पटेल ने बताया कि पूर्व सत्र में कक्षा पहली से कक्षा तीसरी तक के पुस्तकों में बदलाव किया गया था। तो उन्हीं कक्षाओं के किताबों के उपर ज्यादा फोकस किया गया था। लेकिन वर्तमान सत्र में कक्षा चौथी की पुस्तक भी बदलाव किया गया है। जिस पर गहन चर्चा करना आवश्यक हो गया है।

 मुख्य विषयों में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, खेल योग शिक्षा, कला शिक्षा, हमारा अद्भुत संसार, परख, नैतिक मूल्य एवं संस्कार को शामिल किया गय है। सभी बीआरजी को अपने साथ कक्षा पहिली से तीसरी तक के किताबों को अपने साथ लाने कहा गया है। वे पुस्तके अनिवार्य रूप से लाएंगे। जबकि सभी बीआरजी को संदर्शिका प्रशिक्षण स्थल में प्रदान किया जाएगा। सभी बीआरजी डाइट से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने विकासखंड में शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस बार प्रत्येक विकासखंड में चार जोन बनाकर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और प्रत्येक जोन में तीन विकासखंड स्त्रोत व्यक्ति रहेंगे जो उस जोन के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस 13 अप्रैल को एफएलएन वॉरियर्स के रूप में राज्य स्तर पर सम्मानित सभी 24 एफएलएन वॉरियर्स को डाइट की ओर से प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

 


अन्य पोस्ट