बेमेतरा
प्रधानपाठक के जन्मदिन पर विद्यार्थियों को मिले उपहार
07-Apr-2026 4:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 7 अप्रैल। शासकीय प्राथमिक शाला चोरभट्टी में प्रधानपाठक कोमल सिन्हा का जन्मदिवस विद्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
प्रधानपाठक द्वारा कक्षा तीसरी, चौथी और पाँचवीं के विद्यार्थियों को कंपास बॉक्स तथा कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों को रंग सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को जलेबी, शीतल पेय और फल भी दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक देवराम साहू और आशुतोष चौबे सहित शाला विकास समिति के अध्यक्ष भागवत वर्मा एवं सदस्य जितेंद्र मानिकपुरी उपस्थित रहे।
शिक्षकों ने इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे विद्यालय में सहभागिता बढ़ती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


