बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 7 अप्रैल। ग्राम भाठा देवरी में आयोजित दो दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय देवी जस झांकी गायन प्रतियोगिता में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मंडलियों द्वारा देवी जस झांकी और भक्ति गायन प्रस्तुत किए गए। आयोजन में ग्रामीण, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी आस्था, परंपरा और संस्कृति की जीवंत पहचान हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों को सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ते हैं और समाज में सहभागिता को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों में विभिन्न वर्गों की भागीदारी से आपसी सहयोग और सामंजस्य को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में सीमा नीलकंठ सियारे, गुमान साहू, मुकेश साहू, भुनेश्वर साहू, पुष्पा साहू, रेखा साहू, स्मारु निषाद, हरिलाल यादव, पन्नालाल साहू, लीलाराम साहू, दुर्गाप्रसाद साहू, भीष्म साहू, रामायण निषाद, दीपक निषाद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


