बेमेतरा

निक्षय निरामय फेस 0.2 में 149 हाई-रिक्स लोगों की एक्स-रे से जांच
06-Apr-2026 5:10 PM
निक्षय निरामय फेस 0.2 में 149 हाई-रिक्स लोगों की एक्स-रे से जांच

100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 6 अप्रैल। बेमेतरा जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम लोगों का विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर टी बी स्क्रीनिंग किया जा रहा है साथ में टी बी मुक्त भारत अभियान की जानकारी, टी बी के लक्षण,उपचार,बचाव की संपूर्ण जानकारी उच्चोखिम लोगों को साझा किया जा रहा है। इसी क्रम में

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान तहत 4 अप्रैल को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जिला बेमेतरा के अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ बीएल राज , जिला कार्यक्रम प्रबंधक लता बंजारे जिला कार्यक्रम समन्वयक संपत्ति बंजारे के नेतृत्व में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन  के माध्यम से बेमेतरा के शहरी क्षेत्र में शिविर आयोजित कर कुल जनसंख्या 12103 का टीबी स्क्रीनिंग किया गया जिसमें 254 उच्च जोखिम समूहों का पहचान किया गया।

इस उच्चजोखिम समूह से 149 लोगों का अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से जांच किया गया, जिसमें एक टीबी से ग्रसित होने की पुष्टि हुई तथा 6 लोगों का जो  संदेहास्पद था उनका स्पूटम अत्याधुनिक ट्रू - नाट मशीन से जांच हेतु सैंपल कलेक्शन कराया गया। इस टीबी मुक्त अभियान शिविर में बेमेतरा शहरी क्षेत्र के  स्वास्थ्य विभाग सभी स्टाफ, मितानिन, द्वारा पूर्व से ही लोगों को टीबी के अभियान की संपूर्ण जानकारी सर्वे कर दी गई एवं  जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया।

जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिले से डीपीसी सुश्री संपत्ति बंजारे एवं श्री गिरधर देवांगन सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर,द्वारा पूरी जिम्मेदारी से टीम गठित कर शिविर का आयोजन  किया गया। साथ में जिला चिकित्सालय से रेडियोग्राफर मोहम्मद जावेद मंसूरी द्वारा अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन जांच,किया गया शिविर में स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा कार्यो का सफल क्रियान्वयन किया गया।


अन्य पोस्ट