बेमेतरा
ऑनलाइन हाजिरी को लेकर मजदूरों की शिकायत
06-Apr-2026 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 6 अप्रैल। ग्राम पंचायत मजगांव में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों में मजदूरों ने ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं होने की समस्या की शिकायत की है।
मजगांव निवासी संतोष साहू ने बताया कि मोबाइल आधारित हाजिरी प्रणाली में तकनीकी समस्या के कारण कई मजदूरों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि इससे मजदूरों के कार्य के भुगतान को लेकर चिंता बनी हुई है।
ग्राम के सियाराम, सुशीला और रामकुमार सहित अन्य मजदूरों ने भी बताया कि उनकी हाजिरी मोबाइल में दर्ज नहीं हो रही है। मजदूरों का कहना है कि इस स्थिति में किए गए कार्य का भुगतान कैसे होगा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। संतोष साहू ने व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए, ताकि मजदूरों को परेशानी न हो।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


