बेमेतरा

तीन बच्चों का नवोदय में चयन
02-Apr-2026 2:20 PM
तीन बच्चों का  नवोदय में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 2 अप्रैल।  लक्ष्य मॉक टेस्ट नवोदय प्रवेश परीक्षा केन्द्र नगर परपोड़ी में संचालित 6 मॉक टेस्ट परीक्षा में सम्मिलित होकर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तीन बच्चों में प्रथम जायसवाल, नभ कुमार नेताम, किरण कुमार साहू ने नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने में सफल हुए। इसमें से दो प्रथम जायसवाल और नभ नेताम दुर्ग जिला नवोदय विद्यालय प्रवेश होकर आगे की पढ़ाई करेंगे। किरण कुमार बेमेतरा नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेकर पढ़ाई करेंगे। इस मॉक टेस्ट परीक्षा केंद्र में सम्मिलित होकर क्षेत्र के बच्चों ने अपनी तैयारी अभ्यास द्वारा प्रतिस्पर्धा में पूरी तन्मयता से प्रतिभा का परिमार्जन कर परीक्षा के योग्य सतत् लगन और मेहनत करते रहने से उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है।


अन्य पोस्ट