बेमेतरा

गेहूं की फसल में आग से खाक, किसानों ने खुद संभाला मोर्चा
29-Mar-2026 4:25 PM
गेहूं की फसल में आग से  खाक, किसानों ने खुद संभाला मोर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 29 मार्च। देवकर पुलिस चौकी क्षेत्र के राखी रोड स्थित खेतों में आग लगने से कई किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। घटना दुर्ग-बेमेतरा मार्ग पर वार्ड क्रमांक 1 के समीप हुई, जहां अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गई।

स्थानीय जानकारी के अनुसार, आग ने कुछ ही समय में फैलकर आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में आत्माराम साहू, युगल चंद जैन, राजेंद्र जैन और निर्मल जैन सहित अन्य किसानों की फसल प्रभावित हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने की सूचना के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों ने उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि राहत एवं बचाव दल के पहुंचने में समय लगा। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

पीडि़त किसानों ने फसल नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में दोबारा आग न फैले, इसके लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट