बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 27 मार्च। रायपुर में देश के पहले ‘खेलो इंडिया राष्ट्रीय जनजातीय खेल’ का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल एवं युवा मामले के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में किया गया, जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाडिय़ों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों के खिलाडिय़ों को मंच उपलब्ध कराने का उद्देश्य बताया गया। योगेश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल कर रही है। उनके अनुसार इस तरह के आयोजन से ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के खिलाडिय़ों को अवसर मिल सकता है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और अन्य लोग उपस्थित रहे।