बेमेतरा

18 बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन
18-Mar-2026 2:56 PM
18 बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 18 मार्च। क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि इस वर्ष विभिन्न स्कूलों के 18 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। यह सफलता शासकीय प्राथमिक शाला पिपरिया विकासखंड साजा के प्रधान पाठक डोगेन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रयासों से संभव हो सकी।

चयनित विद्यार्थियों में छत्रवि साहू, जिगर साहू, डीगेश्वरी साहू, हिमांक नेताम, आरती जायसवाल, यशस्वी जायसवाल, मयंक सिंह, पुष्पा वर्मा, पूर्वी वर्मा, वैभव वर्मा, लालचंद पाल, कपिल वर्मा, हर्ष धुर्वे, सुमित्रा देवांगन, हर्ष निषाद, दुष्यंत गंधर्व, भूमि गंधर्व एवं रिद्धिमा वर्मा शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए लगभग 6 माह तक लगातार विशेष अध्ययन कराया गया। इस दौरान बच्चों के लिए अलग से विशेष कक्षाएं संचालित की गईं तथा उनकी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए लगभग 50 से अधिक टेस्ट विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए।  नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन के कारण बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि में डोगेन्द्र वर्मा एवं दीपिका वर्मा का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन, मेहनत और समर्पण से बच्चों को सही दिशा मिली और वे नवोदय विद्यालय में चयनित होने में सफल रहे।


अन्य पोस्ट