बेमेतरा

नवधा रामायण में शामिल हुईं जिपं अध्यक्ष
15-Mar-2026 4:07 PM
नवधा रामायण में शामिल  हुईं जिपं अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 15 मार्च। ग्राम उफऱा में आयोजित त्रि-दिवसीय अखंड रामायण सम्मेलन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम की पावन कथा एवं रामायण पाठ का श्रवण किया तथा उपस्थित संतजनों, श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों से भेंट कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा और भक्ति का संदेश समाज को सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन त्याग, कर्तव्य और आदर्शों की सर्वोच्च मिसाल है। यदि हम श्रीराम के विचारों और सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं, तो परिवार, समाज और राष्ट्र में सद्भाव, शांति और नैतिक मूल्यों की स्थापना हो सकती है।

 

 उन्होंने कहा कि गांवों में आयोजित इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे नई पीढ़ी को भी धर्म, संस्कार और भारतीय जीवन मूल्यों को समझने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों एवं ग्रामवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने आयोजक समिति तथा सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की श्रद्धा और सहभागिता से ही ऐसे पावन आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं और समाज में धार्मिक चेतना का प्रसार होता है।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, गीता मंडरिया, राकेश वर्मा, रेखा वर्मा, रामाधार, संतराम निषाद, चमेली शिवास, चमेली परगनिहा,रामाधार परगनिहा, तारकेश्वर निषाद, रक्षिका वर्मा, सुघर साहू,राजू परगनिहा,शत्रोहन वर्मा, विष्णु निषाद,नंदकुमार मंडरिया,एवं ग्रामीण श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट