बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 11 मार्च। शिक्षा विभाग के सहायक संचालक एसपी कोशले और व्याख्याता विजय कुमार घृतलहरे के द्वारा दो परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सबसे पहले शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आज कक्षा 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर था।
निरीक्षण के दौरान इस परीक्षा केन्द्र में कुल परीक्षार्थी 453 में 450 उपस्थित पाये गए जबकि 03 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित पाया गया। तत्पश्चात स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शिवलाल राठी स्कूल बेमेतरा का निरीक्षण किया गया।
इस परीक्षा केंद्र में कुल परीक्षार्थी 161 थे। जिसमें सभी विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। दोनों ही परीक्षा केंदों में परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित किया जा रहा था।
किसी भी प्रकार का नकल प्रकरण नहीं पाया गया। सहायक संचालक एसपी कोशले के द्वारा केंद्राध्यक्षों को एवं पर्यवेक्षकों को शांतिपूर्वक प्रशिक्षण संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। सहायक संचालक के साथ निरीक्षण दल में विजय कुमार पांडेय पीटीआई भी उपस्थित रहे।


