बेमेतरा

बाजा बजाने की बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल
10-Mar-2026 4:02 PM
बाजा बजाने की बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 10 मार्च।  ग्राम गाड़ाघाट में रविवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में हिंसा रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना की शुरुआत रात करीब 9.30 बजे पानी टंकी के पास बाजा बजाने की बात को लेकर राज निषाद और सोनू निषाद के बीच हुए विवाद हुए। विवाद बढऩे पर बीज बचाओ करने पहुंचे अजय एवं आनंद निषाद और जलेश्वर निषाद ने धारदार हथियार और डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में अजय के गर्दन और हाथ में छोटे आई। इसके बाद मामला शांत नहीं हुआ तो रात 10.30 बजे फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान राज निषाद और मुकेश निषाद ने शंकर निषाद के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

बताया गया कि जब शंकर के परिजन लाल निषाद और विनोद समझौते के लिए आरोपियों के घर जा रहे थे, तभी रास्ते में पहले से मौजूद राजू, जीतू, मुकेश, रज्जू, विकी और मिथलेश ने लोहे की रात और डंडे से और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोगों के सर और पीठ पर गंभीर चोटे आई। बीच बचाव करने पहुंची गणेशिया बाई लीलाबाई और कौशल्या भी मारपीट के शिकार हो गई। गणेशिया बाई की कलाई और पसली में गंभीर चोटे आई। बताया जा रहा है कि पीड़ितों में आरोप लगाया कि आरोपियों ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडि़तों ने आरोप लगाया कि आरोपियों अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार गजानन निषाद की रिपोर्ट पर मुकेश निषाद राज निषाद, रज्जू निषाद, मिथलेश निषाद, विक्रम विक्रम निषाद और विक्की निषाद के खिलाफ भारतीय न्याय सहित संहिता बीऐनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 190 और 191(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरे पक्ष के मुकेश निषाद की रिपोर्ट पर जलेश्वर निषाद और आनंद निषाद के खिलाफ धारा 296, 351(3) और 115(2) के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट