बेमेतरा

सिलेंडर के दाम बढ़ाने को लेकर कांग्रेस का पुतला दहन
09-Mar-2026 5:36 PM
सिलेंडर के दाम बढ़ाने को लेकर कांग्रेस का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 9 मार्च।  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपए की बढ़ोतरी तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की मूल्य में 115 रुपए की बढ़ोतरी किए जाने को लेकर साथ ही साथ भाजपा नेता द्वारा अपने फार्म हाउस में अफीम की खेती किए जाने की विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एव के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि भाजपा शासन आज पूरी तरह से देश को बर्बाद करने में जुटा हुआ है ऐप्सटीन फाइल में नाम शामिल होने विदेशी ताकतों से  ब्लैकमेल होते हुए प्रधानमंत्री ने भारत के हितों को गिरवी रख दिया है। आज ईरान युद्ध के चलते देश की भाजपा सरकार ने भारत के लिए कहीं कोई आपात स्थिति की तैयारी करके नहीं रखी है। युद्ध के शुरुआती दिनों में ही सरकार को गैस सिलेंडरों के दामों में इतनी बढ़ोतरी करनी पड़ गई है। अभी पता नहीं कितने दिन युद्ध चलेगा और कितने बार यह भाजपा सरकार गैस सिलेंडरों के और पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि करेगी। पहले ही यह सरकार इतनी वृद्धि कर चुकी है कि आम आदमी की कमर टूटी पड़ी है। उसमें इस तरह से और बढ़ोतरी किया जाना कहीं ना कहीं लोगों को दिवालिया बनाने वाला निर्णय है। गरीब और मध्यम वर्ग की परिवार इस बढ़ोतरी को वहन नहीं कर पाएंगे इसलिए केंद्र सरकार को चाहिए कि वह बिना विलंब किए गैस सिलेंडरों के दाम में की गई वृद्धि को तुरंत वापस ले साथ ही साथ ही आशीष छाबड़ा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार पूरे प्रदेश को नशे की लत में झोक देना चाहती है। यही कारण है कि आज भाजपा के लोग खुलेआम कानून का उल्लंघन करते हुए अपने फार्म हाउस में अफीम की खेती कर रहे हैं और भाजपा के मंत्री विधायक उन्हें संरक्षण देने में लगे हुए हैं।

इस कारण से ही दुर्ग के समीप फार्म हाउस में पकड़े गए भाजपा नेता को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिसका कांग्रेस विरोध करती है। ऐसे अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। भाजपा सरकार के द्वारा जिस तरीके से संरक्षण दिया जा रहा है प्रदेश को नशे की लत में डुबोया जा रहा है। भाजपा सरकार पूरे प्रदेश के नौजवानों को नशे में डुबो देना चाहती है। जिससे जवान रोजगार और महंगाई में बढ़ोतरी की बात ही ना कर सके।


अन्य पोस्ट