बेमेतरा

अधेड़ ने की खुदकुशी
09-Mar-2026 5:20 PM
अधेड़ ने की खुदकुशी

बेमेतरा, 9 मार्च।  ग्राम आनंदगांव में एक 50 वर्ष से व्यक्ति ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक राजकुमार टंडन पिता ढेलूराम टंडन के इस आत्मघाती कदम से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की है। जब राजकुमार ने अज्ञात कारणों से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और सब को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। शनिवार को बेरला के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। चौकी प्रभारी डीएल सोना ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने मृतक के अत्यधिक शराब पीने की आदत होने की बात कही है। घटना वाले दिन भी राजकुमार शराब के नशे में घर पहुंचा था जिसके कारण परिवार में वाद-विवाद और बहस हुई थी। विवाद के बाद वह कुछ देर के लिए बाहर गया और वापस आकर फ्रेश होने के बहाने बाथरूम में घुस गया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर जब परिजन ने संदेह होने पर भीतर जाकर तो उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पीवीसी दरवाजा तोडक़र देखा फिर पुलिस को सूचित किया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जान शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट