बेमेतरा

मोटरसाइकिल की डिक्की से 80 हजार पार
09-Mar-2026 5:18 PM
मोटरसाइकिल की डिक्की से 80 हजार पार

बेमेतरा, 9 मार्च।  नगर के नवीन बाजार में अज्ञात आरोपी ने एक युवक की वहान की डिग्गी में रखे 80 हजार रुपए की चोरी कर ली। प्रार्थी ने थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई है। वहीं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम चारभाटा निवासी ईश्वर मधुकर के दो पहिया वाहन की डिग्गी से अज्ञात आरोपी ने लॉक खोलकर अंदर रखी नगद रकम को पार कर दिया। प्रार्थी के अनुसार उसने शनिवार को अपने बैंक के खाते से जरूर के लिए 80 हजार रुपए निकले थे, जिसे उसने अपने वाहन की डिक्की में रखकर लॉक किया था। उसके बाद वह नवीन बाजार में आकर घड़ी दुकान में घड़ी बनवाने गया था। दुकान से आकर जब टिक्की को देखा तो उसमें रखे हुए रकम गायब थी।

 पतासाजी करने के बाद रकम नहीं मिलने पर प्रार्थी ने सिटी कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कराया।


अन्य पोस्ट