बेमेतरा

बच्चों को अलग-अलग भाषाओं की दी जानकारी
17-Dec-2023 7:40 PM
बच्चों को अलग-अलग भाषाओं की दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 17 दिसंबर। बहुभाषा वाद को प्रोत्साहित करने राज्य सरकार की महती योजना सफल होते दिख रही है। इस हेतु अब कई स्कूलों में भाषा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन भी किये जा रहे हंै। शासकीय प्राथमिक शाला सैगोना की सहायक शिक्षिका हिमकल्याणी सिन्हा कक्षा तीसरी के बच्चों के साथ भाषा संवाद के लिए उडिय़ा भाषा की अच्छी जानकारी रखने वाली सागरिका यादव, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरदी ब्लॉक बेरला जिला बेमेतरा से वीडियो कांफ्रेंस कॉल के माध्यम से जुड़ीं।

सागरिका यादव उडिय़ा भाषा में वहाँ के व्यंजन के बारे में बच्चों को बताई, जैसे -छेना पोडो, रसाबली, छेना पारस, झिली छोटा जलेबी खोवा मैदा से बनता है पालुअलड्डू... आदि साथ ही सामान्य बोलचाल की भाषा में उपयोग की जाने वाली शब्दों के बारे में बच्चों को जानकारी दी।

हिमकल्याणी सिन्हा छत्तीसगढ़ की संस्कृति के बारे जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के 36 व्यंजन के नाम सागरिका यादव व उनके शाला के बच्चों को बताई।

दूसरी बार भाषा संवाद के लिए हिमकल्याणी सिन्हा बच्चों को कांफ्रेंस वीडियो कॉल के माध्यम से जि.प. प्राथमिक शाला कोंढ़ापुरी तहसील शिरूर, जिल्हा पुणे महाराष्ट्र से शिक्षक लाला साहेब, लक्ष्मण जाधव और वहां की शिक्षिका से मराठी भाषा में संवाद की। शाला में वहां के बच्चें महाराष्ट्रीयन मराठी वेशभूषा में उपस्थित थे। जिससे गहनों, आभूषण के नाम को जानने मिला। बच्चें मराठी भाषा में बातचीत किये।

हिमकल्याणी सिन्हा बताती हैं लक्ष्मण जाधव कक्षा में उपस्थित सभी बच्चों से परिचय कराते हुए बच्चों को बोलने के लिए प्रेरित किये, शिक्षा से सम्बंधित बहुत से विषयों पर संवाद किये। इस तरह से शासकीय प्राथमिक शाला सैगोना के बच्चें अलग अलग राज्यों से जुडक़र उडिय़ा और मराठी भाषा में जानकारी लिए संवाद किये। इस कार्यक्रम में प्रधान पाठक लेखराम वर्मा का विशेष सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट