बेमेतरा

बांधा तालाब की सफाई करने जुटे सहयोग संस्था के सदस्य
15-Dec-2023 2:33 PM
बांधा तालाब की सफाई करने जुटे सहयोग संस्था के सदस्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 15 दिसंबर।
सहयोग संस्था बेमेतरा ने स्वच्छ सरोवर अभियान के तहत सात दिन का विशेष अभियान चलाकर पिकरी बांधा तालाब की पचरी से मुक्तिधाम के सामने की मुख्य पचरी तक के सरोवर के किनारे से तालाब में फैली जलकुम्भी और कचरे को साफ करने का अभियान चलाया है। इसके तहत प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक संस्था के 15 से 20 सदस्य सामूहिक प्रयास से जलीय कचरा और विसर्जन सामग्री को सरोवर से निकाल रहे हैं। ज्ञात हो कि इस साल मछली पालन का ठेका समाप्त हो चुका है और पुन: ठेका नहीं हुआ है।
असामाजिक तत्व तालाब को जानबूझकर कर रहे दूषित संस्था के सदस्य रामा मोटवानी ने बताया कि यहां प्रात: भ्रमण करने आने वाले लोगों के अनुसार मछली ठेका नहीं मिलने के कारण कुछ लोगों ने इस जलाशय में जलकुंभियो के कांदे ओर बीज आदि डाल दिए हैं, जिससे पूरा तालाब जलकुंभियों से पटता जा रहा है। लोगों का यहां नहाना मुश्किल हो रहा है। तैराकी करने वाले लोगों के हाथ पैरों में जलकुंभियां फस जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। नगर पालिका प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। नगर की बहुआयामी संस्था सहयोग ने इस तालाब के कुछ हिस्से से जलकुम्भी मुक्त करने का अभियान चलाया है, जो ठंड बढऩे के बाद भी अनवरत जारी है।

शहर के वरिष्ठ नागरिक अभियान में कर रहे पूरा सहयोग- इस अभियान में मुख्य रूप से डॉ. चौबे, आलोक तिवारी, शशि सचदेव, भगवती साहू, गैंदलाल साहू, बंशीलाल साहू, सुशील शर्मा, हसन कादरी, राज सिन्हा, लक्ष्मी नारायण साहू, नलेश्वर साहू, रामा मोटवानी, संतोष चांडक, राजकुमार साहू, डॉ. लालाराम साहू, संतोष विश्वकर्मा, गिरीश मिश्रा, कुलदीप पटले, जीवन शर्मा, सिविल सर्जन डॉ.चुरेन्द्र, टोपेन्द्र वर्मा, गणेश माहेश्वरी, रमन काबरा आदि का सहयोग जारी है। सहयोग ने जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए बांधा तालाब की दो पचरियों में विसर्जन कुंड बनाए गए हैं ताकि विसर्जन सामग्री को तालाब के जल में ना डाला जाए।


अन्य पोस्ट