बेमेतरा
किसानों को जैविक खाद बनाने की विधि बताई
05-Dec-2023 9:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बेमेतरा, 5 दिसंबर। रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने किसानों को जैविक खाद बनाने की विधि बताई। रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग को नियंत्रित करने के लिए कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किसानों को खाद बनाने के तरीके बताए। इस दौरान गांव के किसानों ने भी विद्यार्थियों द्वारा किए गए मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत चारभाठा और ढोलिया के किसान मुक्तानंद बंजारे, प्रकाश जांगड़े, सीताराम भारती और कृषि महाविद्यालय चतुर्थ वर्ष के छात्र मनीष बांडे, लक्ष्मी मानिकपुरी, तुषार साहू ,सीमा शर्मा, पायल दुबे ,संजय झारिया, तुलसी यादव, ओमप्रकाश पटेल, उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


