बेमेतरा

127 केन्द्रों में किसानों ने 147334 क्विंटल धान की बिक्री की
01-Dec-2023 3:26 PM
127 केन्द्रों में किसानों ने 147334 क्विंटल धान की बिक्री की

मौसम खुलते ही धान खरीदी केंद्र पहुंचे किसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 1 दिसंबर।
जिले में दो दिन बाद धान खरीदी सुचारू रूप से प्रारंभ हुआ है। बारिश थमने के बाद किसानों को दो तरफा राहत मिला है। बारिश थमने के बाद फसल समेटने लगे हैं। जिले के 127 धान खरीदी केन्द्रों में गुरुवार को खरीदी प्रारंभ हुआ जिले में गुरूवार को 3115 टोकन से 147334 क्विंटल धान खरीदा गया है।

जानकारी हो कि जिले में मंगलवार व बुधवार को बारिश होने की वजह से धान खरीदी केन्द्रों का कामकाज प्रभावित रहा। बुधवार को जिले के 108 धान खरीदी केन्द्रों में धान ख्रीदी बंद था, गुरूवार को मौसम में सुधार होने के बाद जिले के नवागढ़ ब्लाक के ग्राम कटई व बेरला ब्लाक केशडबरी धान खरीदी केन्द्र को छोडक़र 127 धान खरीदी केन्द्रों में धान का आवक हुआ है। बताया गया कि कटई में सडक़ बनने व केशडबरी में दीगर कारण की वजह से धान खरीदी बंद रहा है।

गुरूवार को 3674 टोकन जारी किया गया था 

धान खरीदने के लिए गुरूवार को जिले के 128 धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदने के लिए कुल 1938 किसानों ने समिति तथा 1736 किसानों ने एप से टोकन लिया था आज जिले में कुल 179885 क्विंटल धान का आवक होने की संभावना थी। आज जारी किये गये 3674 टोकन में से 3115 टोकन से कुल 147334 क्विंटल धान खरीदा गया है।

जिले में आंकड़ा 31 हजार पार  

जिले के बेमेतरा, साजा, बेरला व नवागढ़ ब्लाक के 129 धान खरीदी केन्द्र में अब तक 31547 किसानो से 1541778 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। जिले में आज तक 3 अरब 36 करोड़ 92 लाख से अधिक का धान खरीद गया है। बहरहाल अब धान के आवक में तेजी नजर आने लगा है ।
 


अन्य पोस्ट