बेमेतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 4 जून। सदगुरु कबीर प्रगट उत्सव एवं सद्भावना संदेश यात्रा के नेवनारा पहुंचने पर किसान नेता योगेश तिवारी ने भव्य स्वागत किया।
योगेश ने बताया कि कबीर दास की सद्भावना संदेश यात्रा कल मेरे गृह ग्राम नेवनारा में पहुँची। गाँव के लोगों ने सद्भावना संदेश यात्रा का भव्य स्वागत किया और महिला मंडली के लोगों ने भव्य कलश यात्रा निकालकर गाँव का भ्रमण किया और ये यात्रा सोंढ, बेरला कबीर आश्रम, बहेरा, मोहरेंगा, धौराभाठा, बिरोदा, गोता, माटरा, दारगांव , कोहडिय़ा, भिभौंरी, पिरदा , बेमेतरा विधानसभा के लगभग चालीस गांव का भ्रमण करते हुये दुर्ग जिले के लिए रवाना होगा।
सद्भावना संदेश यात्रा के प्रमुख संत महंत लीलाधर साहेब ने अपने संबोधन में कबीर साहेब के सद्भावना यात्रा के बारे में और कबीर पंथ के संत साहेब श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब के संदेश को बहुत सरल ढंग से प्रवचन के माध्यम से सुनाया।
किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा -हम सब के लिए ये संदेश यात्रा सुखदमय है। साहेब का आशीर्वाद हम सभी जीवों के ऊपर सदा बरसते रहे। साहेब बंदगी साहेब और ऐसा ही संदेश के माध्यम से आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे और कबीर साहेब का सदा आशीर्वाद बना रहे।
कार्यक्रम में सुशील कुमार साहू ,भकला राम साहू , कमल साहू , शालिक साहू ,उत्तम साहुं ,भीखम साहु ,रामेश्वर देवांगन , मनोज साहु, उदयराम साहु ,जितेन्द्र साहु , दऊराम साहु , बल्ला साहु , रामनारायण साहु, सहित महिला मंडली के सदस्य और गाँववासी उपस्थित थे।