बस्तर

4 दिन के बाद भी नाले में नहीं दिखा मगरमच्छ
20-Jul-2021 9:08 PM
 4 दिन के बाद भी नाले में  नहीं दिखा मगरमच्छ

जगदलपुर, 20 जुलाई। मोरठपाल ग्राम के कोयर नाला में देखे गए मगरमच्छ का 4 दिन बाद भी पता नहीं लग पाया है, एक टीम को रात में भी लगाया गया था, लेकिन मगरमच्छ उस दिन के बाद से अब तक दिखाई नहीं दिया है। गाँव वालों के साथ ही वन विभाग के द्वारा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद मगरमच्छ वापस इंद्रावती नदी में चला गया होगा।

वन विभाग के देवेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि मगरमच्छ को पकडऩे के लिए विभाग के साथ ही गाँव के लोगों ने नाला में जाल भी बिछा दिया है, लेकिन 4 दिन बाद भी मगरमच्छ जाल में नहीं फंसा है।

 गाँव के लोग अभी भी उस नाले में नहाने से भी डर रहे हंै। मगरमच्छ देखे जाने के बाद से लोगों में दहशत है।  वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकडऩे के लिए जाल में मुर्गा भी फंसाकर रखा गया है, जिससे कि उसके लालच में वो बाहर आये और पकड़ा जाए, लेकिन मगरमच्छ का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। वहीं मगरमच्छ कोयर नाला के सहारे वापस नदी में जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।


अन्य पोस्ट