बस्तर
किरणमयी 11 से 4 दिवसीय बस्तर प्रवास पर
08-Jul-2021 9:08 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 8 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक 11 जुलाई से चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगी। वे 11 जुलाई को शाम 6 बजे जगदलपुर पहुंचेंगी। 12 जुलाई को वे गोंचा पर्व में शामिल होंगी। 13 जुलाई को सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट में बस्तर जिले के प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। 14 जुलाई को सुबह 8 बजे वे कांकेर के लिए रवाना होंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे