बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 जनवरी। भाजपा जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिलास्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ। तीन दिन तक चले प्रशिक्षण शिविर में कुल 15 सत्र में कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति व सिद्धांतों से परिचित कराया गया। शिविर के अंतिम दिन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
श्री शर्मा ने भाजपा के इतिहास व विकास की समग्र जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को भाजपा के उद्भव व संगठन के वरिष्ठ नेताओं के अथक लंबे संघर्ष से परिचित होना चाहिये। प्रशिक्षण शिविर के बाद प्रत्येक कार्यकर्ता इस संकल्प के साथ अपने क्षेत्र में जाये कि भाजपा को नई ऊँचाईयों तक पहुँचाने का कार्य करते हुए राष्ट्र की सेवा में लीन रहे। आगामी होने वाले चुनावों में भाजपा की जीत का परचम लहराये।
प्रशिक्षण शिविर में वक्ताओं में किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा व प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने भी संबोधित किया। भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने शिविर के समापन पर सभी वक्ताओं व सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार माना।कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय सिंह ने किया।
प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रुप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, केदार कश्यप,डॉ सुभाऊ कश्यप, लच्छू कश्यप, संतोष बाफना,शिवनारायण पाण्डे,सुधीर पाण्डे, विद्याशरण तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप,मनीराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डे, श्रीधर ओझा, श्रीनिवास मिश्रा, गोदावरी साहू, वेदप्रकाश पाण्डे, रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डे, बाबुल नाग, नरसिंह राव, बुधराम कर्टाम, ललिता बघेल, व्हीएस राजपूत,विजय पाण्डे,दीप्ति पाण्डे,स्नेहलता बैस, संतोष बघेल,प्रवीण सांखला,भास्कर जोशी,परीस बेसरा, फूल सिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास, उद्बोराम नाग, नरेन्द्र जोशी, धनुर्जय कश्यप,पुरूषोत्तम जोशी उपस्थित थे।


