बस्तर

भूपेश सरकार की विफलताओं को हर व्यक्ति तक पहुंचने की जरुरत-नारायण
05-Jan-2022 8:56 PM
भूपेश सरकार की विफलताओं को हर व्यक्ति तक पहुंचने की जरुरत-नारायण

कांग्रेस सरपंच सहित 9 कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 जनवरी।
बस्तानार के तुरंगुल में 9 शक्तिकेंद्र के 45 पोलिंग बूथ स्तरीय बैठक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बस्तानार मण्डल द्वारा किया गया। भाजपा से प्रभावित होकर कांग्रेस के सरपंच सहित 9 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया।

बूथ स्तर में किये कार्यक्रम का आरंभ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्यय के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप ने कहा कि भूपेश की कांग्रेस सरकार ने तीन सालों में कोई भी विकास कार्य नहीं किये है। हर वर्ग के लोग आज नाराज है। भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लडऩे की जरुरत है और आने वाले 2023 के चुनाव में कांग्रेस को सबक सीखना है। किसानों को ठगने का काम किया है। बिजली हाफ नहीं हुआ, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है।नरेंद्र मोदी जी ने हर किसानों के खाते में सम्मान निधि पहुंचाया।ह र घर को गैस दिया, हर घर को छत दिया। भूपेश सरकार ने आयुष्मान कार्ड बंद कर दिए है,केंद्र सरकार की समस्त योजनाओं को भूपेश सरकार बंद कर रही है।

पूर्व विधायक लछुराम कश्यप ने कहा कि 25 कार्यकर्ता को हर बूथ में जवाबदारी मिली है। पूरी जिम्मेदारी से वे अपना काम करेंगे। 15 साल तक भाजपा की सरकार थी। किसानों के हित में डॉ. रमन सिंह ने काम किया। कांग्रेस गंगा जल की कसम खाकर सरकार में आई है। 2023 में विधानसभा चुनाव है, कांग्रेस को सबक सिखाने की जरुरत है। भूपेश सरकार स्वसहायता समूह का कर्जा माफ करेंगे वो भी नहीं किये।

मण्डल अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने कहा कि भूपेश सरकार की विफलताओं को हर व्यक्ति तक पहुंचने की जरुरत है, भाजपा सरकार ने अनेको विकास कार्य किये है। जनता को छलने का काम किया कांग्रेस ने किया है। इस बैठक को विनायक गोयल, कामदेव बघेल, लछीन यादव, रैतूराम, बलदेव मंडावी ने भी अपना उद्बोधन दिया।


अन्य पोस्ट