बस्तर

निर्माण कार्यों में विलंब, अफसरों को नोटिस
16-Dec-2021 9:19 PM
निर्माण कार्यों में विलंब, अफसरों को नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 16 दिसंबर।
निर्माण कार्यों में विलंब पर नगर निगम के ईई, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ और आरईएस के सब इंजीनियर को कलेक्टर ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा।

कलेक्टर रजत बंसल ने जिला खनिज निधि न्यास, नैगेमिक सामुदायिक उत्तरदायित्व और विशेष केंद्रीय योजना से स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत कार्यों का निर्माण पूर्ण कर संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने तथा कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदाय करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर श्री बंसल ने नगर निगम के कार्यपालन अभियंता एके दत्ता, लोक निर्माण विभाग संभाग एक के तीनों अनुविभागीय अधिकारी आरएन सिन्हा, डीएस नेताम, आरके वर्मा और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सब इंजीनियर सुरेन्द्र साहू से स्पष्टीकरण मांगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त  प्रेम पटेल, संयुक्त कलेक्टर गोकुल रावटे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट