बस्तर

जगदलपुर, 11 दिसंबर। मेकाज के कोविड वार्ड में कोरोना मरीज की संख्या बढ़ते जा रही है, जिसके चलते अब इन मरीजो की संख्या 5 हो गई है, वहीं इन भर्ती मरीजों में एक पुलिस जवान भी शामिल है, जिनका उपचार किया जा रहा है,
जगदलपुर के 2 अलग अलग वार्डों में रहने वाले 2 युवक अपने वार्ड में हो रहे कोरोना जांच में पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है, वहीं कुछ दिन पहले मेडिसिन बफर वार्ड में उपचार के लिए भर्ती मरीज का रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद उसे भी कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि गुरुवार को अब्दुल कलाम वार्ड व दंतेश्वरी वार्ड में रहने वाले 2 लोगो का कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है, वहीं वार्ड में भर्ती एक मरीज का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे लाया गया, जबकि शाम को एक अन्य मरीज का रिपोर्ट पॉजिटिव आया। शुक्रवार की शाम को एक पुलिस जवान का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे भी कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है।