बस्तर

9 दिनों तक वृक्षारोपण त्यौहार ‘पोदला उरस्कना’ का आयोजन
01-Aug-2021 8:54 PM
  9 दिनों तक वृक्षारोपण त्यौहार ‘पोदला उरस्कना’ का आयोजन

जगदलपुर, 1 अगस्त। पुलिस एवं सुरक्षा बल के परिसरों में स्वच्छ, सौन्दर्य एवं स्वस्थ वातावरण निर्मित करने के लिए नौ दिवसीय वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। ‘‘पोदला उरस्कना’’ के आयोजन के माध्यम से पुलिस एवं जनता के बीच के संबंध को मजबूत किये जाने हेतु स्थानीय निवासियों की जन भागीदारी भी सुनिष्चित की जाएगी।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज  सुन्दरराज पी. एवं  पुलिस अधीक्षक, बस्तर जितेन्द्र मीणा द्वारा  1 अगस्त को जिला बस्तर के आड़ावाल, जगदलपुर के  पुलिस आवासीय परिसर में इस अभियान को प्रारम्भ कर विभाग के समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री धर्मपाल सैनी, इन्द्रावती बचाओ अभियान के पदाधिकारी गण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा, पुलिस विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसी प्रकार आज बस्तर संभाग के अन्य जिला दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा एवं कोंडागांव में भी वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज  सुंदरराज पी. ने बताया कि 1 अगस्त को मित्रता दिवस से प्रारम्भ होकर 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस तक बस्तर पुलिस द्वारा मनाये जा रहे वृक्षारोपण त्योहार के माध्यम से पुलिस परिवार के सदस्यों द्वारा पर्यावरण एवं स्थानीय जनता से मित्रता की दिशा में मजबूती एवं मधुर बनने के लिए प्रेरणा मिलेगा।


अन्य पोस्ट