बलौदा बाजार

दो लाख की सट्टा-पट्टी सहित 20 गिरफ्तार
18-Jul-2021 6:26 PM
दो लाख की सट्टा-पट्टी  सहित 20 गिरफ्तार

बलौदाबाजार,18 जुलाई।   भाटापारा शहर पुलिस ने शुक्रवार को हटरी बाजार मछली मार्केट में करन कुमार गिदोडे के पान ठेला के पास चार-पांच जगह पर भीड़ लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहे 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे दो लाख की सट्टा पट्टी और 27635 रुपये बरामद किया गया है।

सटोरिए सुशील सेन उर्फ गोलू (30 साल) नयापारा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर, कन्हैया सांवरा (50 साल) संत रविदास वार्ड भाटापारा, गोविंद शर्मा (40 साल) केके वार्ड भाटापारा, लक्ष्मीनारायण बंजारे (38 साल) माता देवालय वार्ड शांति नगर भाटापारा शहर, राजू सतनामी (50 साल) रविदास वार्ड भाटापारा, तिलक कुमार मारकण्डे (21 साल) महासती वार्ड, इमरान खान (35 साल) सदर बाजार भाटापारा, शुभम सतनामी (20 साल) संत रविदास वार्ड, तुलसी दास मारकंडे (30 साल) महासती वार्ड भाटापारा, नईम खान (32 साल) सदर वार्ड, महेश गेंदले (25 साल) रवि दास वार्ड, नासीर खान (30 साल) संत कवर वार्ड, करण घिदोडे (32 साल) भगत सिंह वार्ड, किशन यादव (21 साल) नेहरू वार्ड, दीपक कलवानी (41 साल) महासती वार्ड, विजय चेलक (34 साल) संत रवि दास वार्ड, संतोष शर्मा (45 साल) मुंशी ईस्माईल वार्ड, आनंद साहू (42 साल) शंकर वार्ड, मोहन दास मानिकपुरी (70 साल) मुंशी ईस्माई वार्ड तथा लखन दिवाकर (50 साल) मेहता नगर भाटापारा को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपितों के कब्जे से 27635 रुपये व दो लाख रुपये का सट्टा-पटटी जब्त कर गिरफ्तार किया गया। 
उक्त कार्रवाई में सउनि ओम साहू, नेतराम पटेल, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र निषाद, राजकुमार ठाकुर, अंशुमान पांडेय, विनोद बांधे, संजय सोनी, आरक्षक भारत भूषण पठारी तथा भाटापारा ग्रामीण से उप निरीक्षक रोशन राजपूत, प्रधान आरक्षक समीर शुक्ला, आरक्षक अरविंद कौशिक, लोरिक शांडिल्य का योगदान रहा।
 


अन्य पोस्ट