बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 14 जुलाई। कांग्रेस में सत्ता का अर्थ जनसेवा है जनसेवा के लिए सत्ता सबसे अच्छा माध्यम होता है हमें समाज के सबसे अंतिम में खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करना चाहिए।
उक्त बातें विश्रामगृह में कांग्रेसी नेता सुनील माहेश्वरी ने कही। महेश्वरी के द्वारा कांग्रेस गमछा भेंटकर नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। महेश्वरी ने आगे कहा कि जमीनी स्तर पर मैदानी अमला पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक, ग्राम सेवक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि से सम्पर्क कर जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार केवल धान के कीमत में ही अतिरिक्त राशि प्रत्येक ग्राम पंचायत में औसत रूप से एक करोड़ रुपए तक जनता के खाते में सीधे पैसा प्रति वर्ष पहुंचाई है भाजपा शासन काल में साल में दस बीस लाख का कार्य करके उनके कार्यकर्ता चिल्ला चिल्ला कर बताते थे, लेकिन हमारी सरकार ने उससे कहीं अधिक राशि गांव तक पहुंचा कर किसानों के आर्थिक स्तर को मजबूत किया है। जिसके चलते मजदूर एवं व्यापार क्षेत्र को भी लाभ मिला पूर्व मंडी उपाध्यक्ष रमेश यदु ने अपने उद्बोधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। जिला कांग्रेस महामंत्री भरत वर्मा ने विधानसभा में कांग्रेस की मजबूती के लिए सुनील महेश्वरी के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस दौरान कांग्रेस नेता केतुमान साहू, भरत वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यदु, दीपक वर्मा, रमाशंकर पटेल, परमेश्वर वर्मा, नरेश धु्रव, मनहरण यदु, भुवनेश्वर शर्मा, राजेश यदु, मनहरण वर्मा, टाकेश्वर सेन, राजेन्द्र गोस्वामी, रवि धु्रव, बृजमोहन वर्मा, रामेश्वर देवांगन एवं लोकेश शर्मा सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।


