बलौदा बाजार

निर्धारित दर से अधिक में बिक रहा स्टाम्प
13-Jul-2021 7:13 PM
निर्धारित दर से अधिक  में बिक रहा स्टाम्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 13 जुलाई।
शहर व क्षेत्र में शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक में लोग स्टाम्प खरीद रहे है। जिन वेन्डरों को शासन ने अधिकृत किया है। उसमें से कुछ लोग अधिक राशि के लालच में शासन के निर्धारित दर की अवहेलना करते हुये अधिक राशि ली जा रही है, जबकि शासन का यह निर्देश है। स्टाम्प में जो मूल्य दर्शित है। उतनी ही राशि अधिकृत विक्रेता द्वारा ली जा सकती है, जिसमें अधिक वेंन्डर को कमीशन राशि दी जाती है। इसके बावजूद भी अंकित स्टाम्प मूल्य से अधिक राशि की वसूली कुछ विक्रेता कर रहे है। इस संबंध में जानकार बताते है कि अगर किसी भी विक्रेता द्वारा अधिक मूल्य में ंस्टाम्प का विक्रय किया जाता है, तो संबंधित जिलाधीश कार्यालय या जिला पंजीयक के कार्यालय में लिखित शिकायत की जा सकती है और अगर आरोप सही पाया गया तो उक्त विक्रेता के खिलाफ  लायसेंस निरस्तीकरण एवं कानूनी कार्यवाही हो सकती है, लेकिन सामान्य पक्षकार इन सब लफड़ों से दूरी बनाकर वेन्डरों को अधिक राशि देने मजबूर है जिस पर शासन प्रशासन को ध्यान दिये जाने की जरूरत है।
 


अन्य पोस्ट