बलौदा बाजार

विहिप कार्यकर्ताओं ने रोपे पौधे
11-Jul-2021 5:26 PM
विहिप कार्यकर्ताओं  ने रोपे पौधे

छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदा बाज़ार, 11 जुलाई।
विश्व हिंदू परिषद जि़ला बलौदा बाज़ार भाटापारा की कार्यकारिणी ने यज्ञ स्थल पर पौधारोपण किया। बरगद, नीम, अमरूद आदि पौधों का रोपण किया गया। 
पौधरोपण के दौरान जि़ला के मंत्री राजेश केशरवानी, जि़ला कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जि़ला कोषाध्यक्ष शिव प्रकाश तिवारी, जि़ला सह संयोजक (प्रभारी)/ भाजपा युवामोर्चा नगर अध्यक्ष वासुदेव सिंह ठाकुर, प्रखंड सेवा प्रमुख अशोक गुप्ता, हेमंत वर्मा प्रांत प्रचार प्रसार विभाग व यज्ञ समिति के सदस्य पंकज यदु उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट