बलौदा बाजार

बोनी पूर्ण, बारिश के इंतजार में किसान
08-Jul-2021 6:41 PM
बोनी पूर्ण, बारिश के इंतजार में किसान

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 8 जुलाई।
मौसम के अनियमित चक्र के चलते बारिश के लिए टकटकी लगाए किसान परेशान है। आषाढ़ में किसान अपनी बोनी पूर्ण कर चुके हंै, लेकिन आषाढ़ माह को लगे लगभग 12 दिन हो गया है, लेकिन खेतों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से पानी का भराव नहीं है। ऐसी स्थिति में किसान परेशान हंै।

मानसून शनै: शनै: विलंब होता जा रहा है। फिर भी किसान सब कुछ दांव में लगाकर खरीफ  फसल के लिए बोआई कार्य कर चुका है। अब इंतजार सिर्फ पानी का है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में खेत खलिहान में चहल पहल बढ़ गई है। 

किसान बोआई के साथ-साथ धान रोपाई में लग गये हैं। इसके लिए आवश्यक बीज, खाद व थरहा के पौधे ले जाने लगे हैं, वहीं थरहा रोपाई के लिए बड़े पैमाने पर अब श्रमिकों को भी खेतों की ओर ले जाने लोग तैयार है। खेतों में जहां पर पानी की सहज उपलब्धता है। वहां पर मताई व रोपाई कार्य किया जा रहा है। वहीं क्षेत्र के किसानों को क्षेत्र के कृषि वैज्ञानिक आवश्यक सलाह व दिशा निर्देश भी दे रहे है।  

पूर्व की तुलना में हालांकि क्षेत्र में कृषि का रकबा घटा है फिर भी पेशेवर किसान अपनी मूल कृषि कार्य को लेकर खेतों में कृषि कार्य में ध्यान दे रहे है। खेती कार्य में तेजी आने से टै्रक्टर व नांगर केजबिल की मांग बढ़ गई है। जहां संपन्न कृषक अपने साधन से जोताई मताई कर रहे है। वहीं लघु व छोटे किसान किराये से टे्रक्टर व नांगर केजबिल लेकर अपने खेतों में जोताई मताई कर रहे है।
 


अन्य पोस्ट